कराटे में महानगर की टीम बनी चैंपियन
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर। दयानंद इंटर कॉलेज बक्शीपुर में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय व मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही सर्वाधिक अंक प्राप्त कर मंडली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। गोरखपुर मंडल के सभी खिलाड़ी 17 अगस्त से लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके पहले विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, संतोष सिंह, शक्ति पांडे, विनय पांडे, उपेंद्र सिंह, नीलम, बृजेश आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अभिषेक जायसवाल और उनकी पूरी टीम प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.