सहरसा, दिसम्बर 26 -- सहरसा, निज संवाददाता। पटना के दीघा में आयोजित ईस्ट जॉन कराटे चैंपियनशिप 2025 में सहरसा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिले के कराटे खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल एक स्वर्ण, चार रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सहरसा जिले से कुल सात खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में तनुष रॉय (25 किग्रा वर्ग) में स्वर्ण पदक पाए। वहीं रजत पदक पाने वालों में रुद्राक्ष राजपूत (25 किग्रा वर्ग) मे, शौर्य गुप्ता (20 किग्रा वर्ग) में, आयांश राज (30 किग्रा वर्ग) में, अदविक झा (35 किग्रा वर्ग) में पाए। इसके अलावा निशांत सूतीहर (68 किग्रा वर्ग) में और हार्दिक कुमार (40 किग्रा वर्ग) में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कराटे संघ जनरल सेक्रेटरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.