मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 7-9 अगस्त में 10 वर्षीय नन्हीं खिलाड़ी आध्या ने अंडर-10 वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मैक एकेडमी (मेरठ) की छात्रा आध्या ने अपनी इस छठी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच सूरजमल और नरेंद्र के कुशल मार्गदर्शन को दिया। स्थानीय संतोष हॉस्पिटल के एमडी आदित्य की सुपुत्री व रालोद राष्ट्रीय सचिव रमा नागर की धेवती आध्या इससे पूर्व दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में कई स्वर्ण व कांस्य पदक जीत चुकी हैं। आध्या की इस सफलता पर परिजनों व कोचों ने खुशी जाहिर करते हुए आगामी स्कॉटलैंड ओलम्पिक और स्वीडन कराटे चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...