कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। संयुक्त अरब अमीरात में विश्व कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेफरी और जज की परीक्षा शिहान विजय कुमार ने पास कर ली है। विजय कुमार वर्तमान में सीएसजेएमयू में कराटे कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विजय कुमार ने बताया कि यूएई के फुजैराह में सात से दस फरवरी तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उत्तर प्रदेश से इकलौते प्रतिभागी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.