कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज रेफरी सेमिनार का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। ग्लोबल शोटोकन कराते डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज रेफरी सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के एग्जामिनर सिहान तारक नाथ सरदार, जो एसोसिएशन के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर एवं एशियन कराते फेडरेशन व वर्ल्ड कराते फेडरेशन के जज कमिशन सदस्य हैं, रहे। कार्यक्रम का आयोजन जीएसकेएजे झारखंड ने किया, जबकि होस्ट जीएसकेएजे पूर्वी सिंहभूम ने किया। मुख्य आयोजक सेंसेई शिवम् कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा सभी के लिए अनिवार्य है। कराते से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। एसोसिएशन का लक्ष्य हर घर तक कराते पहुंचाना है ताकि बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री की सुरक्षा पहलों की सराहना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.