रांची, जून 28 -- रांची। बरियातू में उत्कल कराटे स्कूल की ओर से दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य बच्चों को सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा के गुण सीखना बेहद जरूरी है। कराटे शारीरिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। शिविर में शामिल 50 छात्रों को प्रमाणपत्र बांटे गए। मौके पर संदीप लाल, प्रिंस ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...