कराटे प्रतियोगिता में बेबी आध्या ने जीता स्वर्ण और रजत पदक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विकास खंड के गांव तेजलहेड़ा की उभरती कराटे खिलाड़ी बेबी आध्या ने गुड़गांव में आयोजित 12वीं एपीके कप ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-9 (35 किग्रा) भार वर्ग में स्वर्ण पदक और महिला वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी आध्या दिल्ली, जयपुर और लखनऊ की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मैक अकादमी, मेरठ के अपने कोच सूरजमल और नरेंद्र को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर रालोद की राष्ट्रीय सचिव ने स्वीडन और स्कॉटलैंड में होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आध्या को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- आगरा की जाह्नवी को स्वर्ण, परी, समृद्धि व अनिका को रजत पदक यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.