कराटे प्रतियोगिता में बाल्डविन फॉर्म एरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- बाल्डविन फॉर्म एरिया हाईस्कूल कदमा के विद्यार्थियों ने दूसरे जापान फुनाकोशी शोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पांच और छह सितंबर को कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल दो स्वर्ण, छह रजत व सात कांस्य पदक सहित ट्रॉफियां जीतीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह मोडक का आगामी विश्वकप चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए इसे जमशेदपुर के लिए गौरव का विषय बताया। प्रतियोगिता में अभिषेक के अलावा युगांतर सिंह, देवांशु प्रसाद, मृणाल गांगुली, हर्षित कुमार, सोना कुमारी, अनुराधा दत्ता, आरव प्रधान, वैष्णवी सिंह, प्रवीण ठाकुर और भूमि कुमारी ने हिस्सा लिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.