कराटे प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- गाजियाबाद, वंदना। नोएडा स्थित गगन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते। काइकेन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छठी काइकेन कप ओपन कराटे प्रतियोगिता-2026 प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई को किया गया। इसमें हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पांच जनपद से लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हिंडन कराटे अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी और कराटे कोच आदेश शर्मा ने बताया कि उर्वी, राधिका बिश्नोई, ऋद्धिमा गुप्ता, काव्या सिंह, अमय त्यागी, भव्य कुमार, आरव कुमार और यश ने कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। बालिका वर्ग में काव्या सिंह ने स्वर्ण पदक, ऋद्धिमा गुप्ता ने रजत पदक, राधिका बिश्नोई और उर्वी ने कांस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.