रुद्रपुर, मई 12 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों आकांक्षा मुरारी और प्रिंस खोलिया ने देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय की छात्रा प्रतिभा राना ने भी कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना और एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल ने हासिल किए 52 पदक यह भी पढ़ें- सब जूनियर नेशनल में प्रतिभाग करेंगे प्रेम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...