शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। गाजियाबाद में अखिल भारतीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कई पदक प्राप्त किए। कराटे कोच गौरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों को हराकर खिलाड़ी मो.अर्सलान ने ब्रांच मेडल, उड़ीसा के खिलाड़ी को फाइनल में हराकर मोहम्मद असद ने गोल्ड मेडल जीता। योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा व कराटे कोच गौरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस भी बढ़ेगा। प्रतियोगिता में लगभग 1000 खिलाड़ी देशभर से भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- कराटे खिलाड़ियों ने 31 स्वर्ण झटके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...