कराटे चैम्पियनशिप में जीते पांच पदक
रुद्रपुर, मई 21 -- नानकमत्ता। नई दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओपन इण्डिया इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में नानकमत्ता के तीन खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता। 16 व 17 मई को आयोजित कराटे चैम्पियनशिप में चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, नानकमत्ता के कर्णिका काण्डपाल ने अंडर 14, 52 किग्रा में कुमाइट स्वर्ण पदक, काटा रजत पदक जीता। लक्षिता जोशी अंडर 12, 34 किग्रा में कुमाइट रजत पदक व कांस्य पदक जीता। गुरबख्श सिंह अंडर 11, 44 किग्रा में कुमाइट रजत पदक जीता। गुरुवार को नानकमत्ता में सेल्फ डिफेंस एकेडमी की अकादमी प्रबंधक चंद्रा देवी एवं कोच किशन सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.