मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया द्वारा वी.वी. क्लासिक कुमीते कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। शिहान वेदप्रकाश शर्मा और सेंसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा में आर्यपुरी, गांधी कॉलोनी और द्वारिका सिटी की विभिन्न शाखाओं के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदल डुप्लेक्स के एम.डी. पंकज अग्रवाल रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण छोटी बालिकाओं और युवतियों द्वारा किया गया दमदार फाइट प्रदर्शन रहा। बेटियों के आत्मविश्वास को देखकर पंकज अग्रवाल ने उनके जज्बे की सराहना की और महिला सुरक्षा के लिए पुन: स्कूलों में नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.