रांची, अगस्त 4 -- रनिया प्रतिनिधि। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में रनिया प्रखंड के विद्या विहार पब्लिक स्कूल, गरई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। संत थॉमस माउंट स्थित मोंटफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित ओकिनावाकन कप राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र सत्यम दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अनुज साहू ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डी...