कराटे चैंपियनशिप में बेड़ो के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
रांची, सितम्बर 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। नवी मुंबई के वाशी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मृति भवन एसी हॉल में आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल-श्रीलंका ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो के विद्यार्थियों ने आठ पदक जीते। सुप्रीम आर्ट्स शितो र्यू कराटे-डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन-इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने कराटे शिक्षक एस.के. साह के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। श्वेता टोप्पो ने कुमिते में स्वर्ण और काटा में रजत, शशिकांत ने कुमिते में स्वर्ण और काटा में रजत, रणवीर ने काटा में स्वर्ण और कुमिते में रजत तथा अभिषेक ने कुमिते में स्वर्ण और काटा में रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों और कराटे शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.