रांची, मई 4 -- रांची। खेलगांव में आयोजित दो दिवसीय सीको काई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में टेंडर हार्ट स्कूल की दसवीं की छात्रा साक्षी ओझा ने 54 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने इस सफलता को जुनून और अनुशासन का परिणाम बताया। प्राचार्य उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहन्ती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने साक्षी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.