कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पटना के सेंट डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल, दीघा में दो से चार अक्टूबर तक आयोजित छठी केआईओ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। खिलाड़ियों ने दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट सेकेंड डैन की परीक्षा भी पास की।चैंपियनशिप के पहले दिन मुजफ्फरपुर के मो. इरफान ने 77 किलो के 16 वर्ष आयु वर्ग में रजत, अदिति कुमारी ने 55 किलो और अक्षत ने 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंतिम दिन अर्पित कश्यप ने आठ वर्ष आयु वर्ग के 20 किलो से कम भार वर्ग में रजत व मो. सुफियान कुरैशी ने 11 वर्ष के 32 किलो में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी चैंपियनशिप के दौरान आयोजित ब्लैक बेल्ट सेकेंड डैन परीक्षा में मुजफ्फरपुर के प्रियम कुमार झा, तरवेज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.