सहारनपुर, अप्रैल 12 -- सहारनपुर। कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर की ओर से शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसओ राहुल चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व निर्णायक मंडल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता और लाल धर्मेंद्र व नंदकिशोर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न वर्गों में जाकिया, वरदान, कार्तिक, गणेश, नव्या, दीपाली, एंजेल, राधिका, अभय पासी, साक्षी, अंशिका, समरीन, निधि, वनस और विनायक सहित खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पुष्कर सिंह पुंडीर, एकता, अंकुर, सुरेश भारद्वाज सहित अन्य रहे। खिलाड़ियों ने काता प्रदर्शन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.