रांची, फरवरी 3 -- खूंटी, संवाददाता। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लोयोला हाई स्कूल परिसर स्थित कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। चैंपियनशिप में अमर उरांव ने अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 12 वर्ष आयु वर्ग में जयस राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 13 वर्ष आयु वर्ग में सुशील नाग और शिवम सिंह ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खूंटी जिले का गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.