कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने चार पदक जीते
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद, वंदना। शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बुलंदशहर में 12 सितंबर को छठी शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए। अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी और कोच आदेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में कार्तिकेय शर्मा ने स्वर्ण और देव त्यागी ने रजत पदक और विवान गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में लक्ष्य मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.