सहरसा, अप्रैल 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिला कराटे चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन किया गया । उद्घाटन खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में इस प्रकार के खेल आयोजनों का होना बहुत कम देखने को मिलता है। इसके लिए उन्होंने जिला कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही को बधाई दिया। मौके पर जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष भी मौजूद थे। अनिल कुमार, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, राम सागर पंडित, इरशाद तथा रीतु कुमारी ने निष्पक्ष एवं सटीक निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।प्रतियोगिता में मृदुल कुमार गोल्ड, सुधांशु कुमार सिल्वर, आस्था कुमारी, गोल्ड, गौतम कुमार यादव गोल्ड, अमर प्रताप सिल्वर, ऋषिका कुमारी गोल्ड, विनायक कुमार गुप्ता गोल्ड, सोनू कुमार सिल्वर, हिमांशु कुमार, अद्विक झा गोल्ड, अर्नव कुमार गोल...