बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। जोनमानी के पिलाना सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल में सोमवार को स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हापुड़ में आयोजित ओपन डिस्टिक सीबीएसई कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि सेंट जेवियर के बच्चों ने हापुड़ में 5 अप्रैल को आयोजित कराटे प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। खिलाड़ियों ने तीस गोल्ड मेडल, ग्यारह सिल्वर मेडल व तीन ब्रॉज मेडल जीतकर जीत' का खिताब हासिल किया। शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस सफलता का श्रेय कोच नीरज वर्मा को दिया। सभी शिक्षको ने भी बच्चों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रीना यादव, दिवाकर दीक्षित, समर खान, नीरज यादव, संगीता यादव, पुनीता, मानुषी यादव, शिवम शर्मा, अश्वनी याद...