सोनभद्र, अगस्त 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जिले के कराटे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। लखनऊ में 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में वैभव सिंह राघववंशी ने सब-जूनियर अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आदित्य दुबे ने सब-जूनियर अंडर-70 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में दर्शवीर सिंह ने कैडेट अंडर-20 कि...