कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया
चम्पावत, मई 20 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेताओ को सम्मानित किया। बीते आठ से दस मई तक देहरादून में हुई प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण समेत 17 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता भावना अधिकारी, अनामिका विष्ट, आभास वर्मा, ऋषभ ढेक, पार्थ बिष्ट एवं प्रज्ञान साह तीन से सात जून तक देहरादून में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। रजत पदक विजेता सांची मुरारी, हर्षिता अधिकारी, हार्दिक तव चित्रा गहतोड़ी और कांस्य पदक विजेता प्रिंस वोहरा, नताली गड़कोटी, हर्षिता, प्रज्ञान साह और जतिन जोशी को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कराटे प्रतियोगिता में जानसठ के खिलाड़ियों ने पदक जीते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.