बोकारो, फरवरी 28 -- शुक्रवार को सेक्टर 4ए स्थित कैरली स्प्रिंगडेल स्कूल में कराटे विद्यार्थियों बेल्ट अपग्रेडेशन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। थर्ड बेल्ट अपग्रेडेशन के लिए बच्चों के बेल्ट गुणवत्ता की परीक्षा 20 फरवरी को की गई थी। जिसे कराटे प्रशिक्षक सिहान खेदु गौराई ने लिया था। जिसमें 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया था l दो बच्चों को उनके विशेष कौशल के आधार पर डबल बेल्ट से भी नवाजा गया l इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष एएफ मरियादास, सचिव शशिधरन करात, प्रधानाचार्या रूमा कुमारी व प्रबंधक रेजी के जॉन ने उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में हिस्सा लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.