कानपुर, जून 30 -- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस में पुलिस कमिश्नर आवास से महज 100 मीटर दूर कराटे कोच अरविंद पासवान को गोली मारने के मामले में ग्वालटोली ने पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपितों को जेल भेजा है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। फिलहाल पुलिस 10 से अधिक संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई वहीं हैलट अस्पताल में गोली निकलने के बाद डॉक्टर कराटे कोच की हालत सुधार बता रहे हैं। सिविल लाइंस निवासी कराटे कोच अरविंद पासवान रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर मोहल्ले के बच्चों के साथ मैच खेल रहे थे। इस दौरान अनुराग खुराना उर्फ सैबी ने साथियों के साथ आकर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इलाकाई लोगों ने आरोपितों को दौड़ाया, मगर आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए कमिश्नर आवास के सामने से होकर ...