कराटे के 21 खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा पास की
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में ऋषि मार्शल आर्ट्स एकेडमी एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का बुधवार को समापन हो गया। शिविर में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 21 खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन और ऑरेंज बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं फोर्थ डॉन ब्लैक बेल्ट ऋषिपाल भारती के निर्देशन में किया गया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की किहोन, काता, कुमिते और मौखिक ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.