फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कराटे और कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एसजीएफआई नेशनल में जगह बनाने का मौका है। इसे लेकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएगे। कराटे और कुश्ती (फ्री-स्टाइल) में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए सीबीएसई स्कूल सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रायल के आयोजन स्थलों की सूची बाद में जारी की जाएगी। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की संख्या करीब 220 है। इनमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों के छिपी खेल प्रतिभा को उभारने के लिए सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती और कराटे प्रतिय...