पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मार्शल आर्ट्स और कराटे को नई दिशा देने के उद्देश्य से कराटे एसोसिएशन ऑफ पलामू का रविवार को पलामू परिसदन में बैठक कर चुनाव कराया गया। जिले भर के खेल विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में सांसद प्रतिनिधि विजय ओक्षा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया जबकि सुमित वर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन झारखंड शोतोकन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अधिकृत ऑब्जर्वर विकास यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार दुबे की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद संभालने के बाद विजयकांत ओझा ने कहा कि पलामू में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही दिशा और संसाधनों की है। ैअब पलामू का कराटे छोटे आयोजनों तक सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.