रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कराटे डो एसोसिएशन रामगढ़ जिला में 11 और 12 अप्रैल को रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2026 सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग का आयोजन हुआ था। इसमें स्कॉलर हाई स्कूल, रांची रोड सहित बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद रामगढ़ वार्ड 7 पार्षद अविनाश उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन किया। कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य जीवन का मूलमंत्र है। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों के बीच उन्होंने पुरस्कार का वितरण किया। इससे पूर्व उनका स्वागत आयोजन समिति ने अंग वस्त्र पहनाकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...