कुशीनगर, अगस्त 2 -- कुशीनगर। ‎बीएसए अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के तहत कराटा प्रतियोगिता एवं मंडलीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन जिला स्टेडियम पडरौना में किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीईओ दुदही रीता गुप्ता ने की। ‎जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व एवं सह नोडल अमित श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में पडरौना विकास खंड के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि दुदही विकास खंड दूसरे स्थान पर रहा। पडरौना विकास खंड की टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रवींद्रनगर के आयूष, सूरज मद्धेशिया, आयुष्मान, प्रिंस चौरसिया एवं प्रियांशु गोंड ने अपने-अपने भ...