गुमला, जून 13 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कराकु पुजराटोली गांव में हाल ही में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों के बीच व्याप्त भय और असुरक्षा की भावना को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- खेत देखने गए युवक से मारपीट व सोने की चेन छीनने का आरोपबैठक का आयोजन ग्राम प्रधान प्रमोद टोप्पो और सामाजिक संगठन मिशन बदलाव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पीड़ित परिवार, गवाहों और ग्रामीणों ने अपनी चिंताएं साझा कीं। बैठक में गवाही देने वाले परिवारों के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने भी भय के माहौल में जीवन यापन करने की बात कही।संदिग्ध गतिविधियां ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद कुछ संदिग्ध युवकों के गांव में आने की सूचना मिली थी,जिससे लोगों में आशंका बढ़ गई ...