कराएं वैकल्पिक व्यवस्था , यातायात सुचारु बना रहे
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कायमगंज, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा प्रकोष्ठ ने गुरुवार को तहसील में पहुंचकर नगर के मुख्य चौराहे पर ताजिये रखे जाने से यातायात व आमजन को होने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया गया। कहा कि हर वर्ष बाजार के मुख्य चौराहे पर ताजिये रखे जाने से कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहता है। इससे एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। यह चौराहा आसपास के तराई के कई गांवों और प्रमुख मार्गों को जोड़ता है, इसलिए यहां यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी होती है। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस बार वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए, जिससे यातायात सुचारु बना रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा को लेकर बेहतर व्यवस्थाओं की मांग यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन भी धार्मिक आयोजन करने पर विचार करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.