चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- मंगलवार को कराईकेला चांदनी चौक में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 7 अक्तूबर को चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित 'सेवा ज्योति यात्रा' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- भाजपा का सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आज, सांसद ने लिया तैयारी का जायजाबैठक के मुख्य मुद्दे बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि कराईकेला म...