चक्रधरपुर, मई 7 -- बंदगांव। कराईकेला में इस वर्ष बैसाखी मेला सह पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को लेकर मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक विदेशी नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 मई से 16 मई तक छह दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विदेशी नायक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मेले की शुरुआत 11 मई को 'शुभ घाट' के साथ होगी। आयोजन के दौरान धार्मिक और पारंपरिक लोक कला का विशेष संगम देखने को मिलेगा। ​इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष दीपू नायक, जगदीश नायक, अंगद नायक, नंदू नायक, बबलू नायक, शिवम नायक, बजरंग नायक, मुकुंद नायक, छोटे नायक, गिरधारी मंडल, विवेक मिश्रा, महेश साहू, उपमुखिया प्रकाश साहू, आनंद बिहारी साहू एवं अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति ...