चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- बंदगांव,संवाददाता। कराईकेला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कराईकेला थाना क्षेत्र के गीतिलउली गांव निवासी मार्शल मुंडू (22) शुक्रवार की देर शाम बाइक से नकटी हाट बाजार से तेल भर कर कराईकेला लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की मौत यह भी पढ़ें- चंडीस्थान के पास सड़क हादसा, किशोर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...