कराईकेला में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
चक्रधरपुर, जून 12 -- चक्रधरपुर में अगले वर्ष प्रस्तावित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विभिन्न प्रखंडों में 5 कुंडीय सामूहिक गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बंदगांव के कराईकेला में 5 कुंडीय सामूहिक प्रार्थना गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। संध्या समय दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सात यजमानों को गायत्री दीक्षा प्रदान की गई, वहीं एक गर्भवती महिला का पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराया गया। आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ आगामी 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का हिस्सा है। इससे पूर्व मनोहरपुर और सोनुवा प्रखंडों में भी इसी प्रकार के यज्ञ आयोजित कर लोगों को महायज्ञ से जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.