कराईकेला नोडल लैम्पस में पहुंचा धान बीज
चक्रधरपुर, जून 17 -- चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड की कराईकेला नोडल लैम्पस में धान बीज पहुंच गया हैं। कराईकेला नोडल लैम्पस में एमटीयू 7029 लाल सरनो धान बीज पहुंचाया हैं। नोडल लैम्पस में ढाई सौ क्वींटन धान बीज पहुंचा हैं। जल्द ही धान बीज का वितरण किसानों के बीच किया जाएगा। जहां चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड के किसानों को धान बीज इसी लैम्पस से मिलेगा। बतातें चलें कि पिछले एक माह से क्षेत्र के किसानों द्वारा धान की खेती के लिए हल किया जा रहा हैं। ज्यादातर किसानों द्वारा धान की खेती के लिए खेतों को तैयार कर लिया गया हैं। हालांकि कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से अभी धान बुनाई में कुछ समय लग सकता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.