रांची, नवम्बर 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड की करांजी पंचायत का दौरा और निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय में मनरेगा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों, जैसे कि सेवन रजिस्टर और रोजगार दिवस पंजी की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों और कागजातों पर मुहर के साथ हस्ताक्षर अनिवार्य है। वहीं शिकायत पंजी में शिकायतकर्ता का मोबाइल और आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज किए जाने चाहिए, ताकि शिकायत का निपटारा होने के बाद उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी जा सके। इसके अतिरिक्त वंशावली को मुखिया और पंचायत सचिव दोनों से सत्यापित कराना जरूरी है। अभिलेखों की जांच के बाद, लोकपाल ने क्षेत्र का भ्रमण किया और विभिन्न मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.