मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गांव करहेडा के जंगल में चोरों ने किसान के खेत पर जा रही विद्युत लाइन का चार खंबो का 630 मीटर विद्युत तार चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसके किसानों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। विद्युत उप केद्र भोपा के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुकतीर्थ के जंगल पौषक पर किसान कवर पाल निवासी करहेडा के ट्रासफार्मर जोडे से किसान पंकज तोमर के निजी नलकूप पर जा रही एलटी लाइन का तीन खंबो का 630 मीटर का तार दो फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिस कारण से किसानों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.