संतकबीरनगर, जुलाई 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां क्षेत्र में करही रजवाहा की बदहाल स्थिति धान की रोपाई के सबसे अहम समय में किसानों की चिंता बढ़ा रही है। सिंचाई विभाग ने कड़जा-कैथवलिया के बीच तीन में से केवल एक कटिंग को बंद कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है, जबकि दो स्थानों पर अब भी कटान बनी हुई है। नतीजतन नहर का पानी सात किलोमीटर से आगे नहीं पहुंच पा रहा है और आसपास के अधिकांश किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानकरही रजवाहा की जर्जर स्थिति करही रजवाहा के कड़जा-कैथवलिया के बीच का बंधा लंबे समय से जर्जर है। पानी का दबाव बढ़ते ही 28 जून को तीन स्थानों पर कटान हो गया। किसानों की शिकायत के बाद विभाग ने एक स्थान पर मि...