गाजीपुर, मार्च 14 -- दिलदारनगर। जीआरपी पुलिस दिलदारनगर ने करहिया हाल्ट स्टेशन के पास शनिवार को एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 18.5 लीटर अवैध शराब बरामद की। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि सुबह में गश्त के दौरान थाना जीआरपी डीडीयू की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय मंजय कुमार पुत्र अरविंद राज निवासी ग्राम बहरामपुर, थाना राघवपुर, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना जीआरपी में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यहां से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.