करहारा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के करहारा गांव वार्ड 12 में सोमवार को एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरखित यादव तथा पूनम देवी का 19 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक प्रभाष यादव अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही इस बात की जानकारी पड़ोस के लोगों को मिली की वहां भीड़ जुट गई। घटना की सूचना भेजा थाना के 112 नंबर वाहन पर मौजूद पुलिस को मिली। इसके बाद भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल करहारा वार्ड 12 पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक का शव बरामदा पर था। पुलिस देर शाम शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.