मऊ, मार्च 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर करहां स्थित प्राचीन गुरादरी धाम परिसर में शुक्रवार को मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा धाम क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और बाबा घनश्याम दास की पावन समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र पाताल गंगा सरोवर की परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे मेले की भव्यता और भी बढ़ गई। रंग-बिरंगी दुकानों से सजा मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां बच्चों के खिलौने, लकड़ी के सजावटी सामान, पत्थर की चौकियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, महिलाओं व बच्चों के कपड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.