मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- समाजवादी पार्टी ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा के कई बूथों पर एसआईआर के दौरान गड़बड़ी हुई है। ये आरोप लगाकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। बुधवार को सपा कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर इस पत्र को जारी किया गया। मैनपुरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी गड़बड़ी की गई, इस पत्र में ये जानकारी आयोग को दी गई है। चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में जानकारी दी गई है कि करहल विधानसभा के मतदेय स्थल 218, 219, 220, 221, 222, 225 और 228 पर मैपिंग नहीं हो पा रही है। बीएलओ द्वारा बीएलओ एप पर मैपिंग करने पर 2003 की मतदाता सूची में किसी अन्य दूसरे मतदाता का विवरण दिखाई देने लगता है। जिसके कारण गणना प्रपत्र में मतदाता का 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पा रहा। बीए...