मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- जनपद के कस्बा करहल स्थित उप मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। विधान परिषद में ये सवाल एमएलसी मुकुल यादव ने उठाया तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने मामले की जांच करवाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। एमएलसी ने एटा, इटावा, मैनपुरी में सरकारी बाजरा खरीद में करोड़ों का घोटाला किए जाने का आरोप लगाया तो इस मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया गया है। एमएलसी मुकुल यादव ने विधान परिषद में सवाल उठाया कि करहल स्थित उप मंडी में हर रोज 15 से 20 हजार बोरे धान की खरीद एक नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हुई, मगर इस मंडी में सरकारी खरीद के लिए कोई भी केंद्र नहीं खोला गया। कागजों में खरीद केंद्र दिखाकर सिर्फ एक किसान से खरीद बताई गई जिससे इस इलाके के हजारों किसानों को धान बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.