भागलपुर, अप्रैल 7 -- तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत में पेयजल संकट से आमलोग परेशान हो रहे हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू ने सोमवार को बताया कि वार्ड 14 किरणपुर में ग्रामीणों ने चंदा करके बोरिंग चालू कराई थी, जो फिर से खराब हो गई। इसी प्रकार वार्ड 7 शरीफा में बोरिंग की मोटर ठीक कराने ले गए हैं, जो अभी तक लगाई नहीं गई है। पंचायत में स्थित अधिकांश सरकारी चापाकल भी खराब पड़े हैं। चापाकल ठीक करने आने वाले मिस्त्री पाइप खोलकर अपने साथ ले जाते हैं। संवेदक को बार-बार कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके फलस्वरूप वार्ड 7 शरीफा गांव के लगभग 250 घर और किरणपुर वार्ड-14 के लगभग 200 घर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पीएचईडी के सहायक अभियंता मिथलेश कुमार ने बताया कि दोनों बोरिंग की जांच कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.