गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मोमिन सोसाइटी चौरासी पंचायत करहरबारी की नई कमेटी का गठन किया गया। सदर प्रखंड के योगीटांड़ में सोसायटी के नवनिर्मित भवन में एक बैठक कर न्यू कमेटी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता यूसुफ अंसारी ने की। नई कमेटी में सदर के रूप में अताउर्रहमान को चुना गया जबकि सेक्रेटरी के पद पर मो. मनीर आलम को रखा गया। कमेटी के निदेशक के रूप मो. नूर अहमद अंसारी, संरक्षक के रूप में मो. यूसुफ अंसारी और हैदर अली को नामजद किया गया। उपाध्यक्ष मो. आबिद हुसैन को जबकि उप सचिव में मो. साबिर अंसारी और मो. शाहिद अंसारी को चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में मुख्य रूप से अमजद अंसारी, नौशाद, मुस्तकीम, अहमद हुसैन, मौलाना यूसुफ, मौलाना आफताब, हाजी मोहम्मद उस्मान, मो. निजाम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.