करसौत पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, एक सितंबर को मतदान
सीवान, अगस्त 19 -- दरौंदा। करसौत पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर प्रखंड प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 19 और 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। पैक्स के लिए मतदान एक सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया तीन सितंबर को पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन कार्य के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। नामांकन कोषांग को पेक्सवार नामांकन पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.