बांका, मार्च 13 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत सरकार भवन की कार्य योजना देखने पहुंचे गुरुवार को मुखिया मीना कुमारी के पुत्र गौतम कुमार की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया कि द्वारिका अमृत अशर्फी विद्यालय के समीप पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य चल रहा है। जहां कार्य योजना देखने स्थल पर पहुंचते ही पूर्व से घात लगाए विरोधी ने पीछे से लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट कर सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर रूप से घायल युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने दौड़ा। तब तक वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गौतम को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफ...